Friday , March 27 2026 4:41 AM
Home / Entertainment / पशु चिकित्सक के पास जाने को बिना मेकअप निकलीं पेरी

पशु चिकित्सक के पास जाने को बिना मेकअप निकलीं पेरी


गायिका पेरी एडवर्ड को बिना मेकअप किए पशु चिकित्सक के पास जाते देखा गया। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, लिटिल मिक्स बैंड की सदस्य चेशायर में अपने टूर के दौरान बिना मेकअप काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं, वहीं टूर के दौरान पेल पिंक ट्रैकशूट उन पर काफी फब रहा था।

अपने टू-पीस के साथ गायिका ने काले रंग का पैडेड जैकेट पहन रखा था। सफेद जूते और खुले बालों के साथ पेरी ने अपने लुक को पूरा किया था।

इस दौरान पेरी ने अपने हाथों में पालतु कुत्ते के लिए खाना पकड़ रखा था।

इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड एलेक्स ऑक्सलेड चेंबरलेन उनके साथ नहीं थे।