
चीन में फैल रहे खतरनाक कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपने नगारिकों को चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने चीन में रह रहे अमेरिकियों को इस वायरस से बचने की सलाह दी है। चीन के वुहान शहर में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से लोगों को निमोनिया (Pneumonia) हो रहा है। इसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
बुधवार के अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (U.S. Centers for Disease Control and Prevention) ने अलर्ट जारी कर चीन के वुहान की यात्रा करने वाले नागरिकों को जानवरों, जानवरों के बाजारों और पशु उत्पादों के संपर्क से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा नागरिकों से कहा गया है कि जो वुहान की यात्रा पर गए थे और अब बीमार महसूस कर रहे हैं, वो तुरंत चिकित्सकीय सेवायें लें। चीनी के स्वास्थ्य विभाग ने नए कोरोना वायरस के संपर्क में आने के 41 मामलों की सूचना दी है। वहीं, 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा रोगियों के साथ संपर्क रहने के कारण 419 डॉक्टरों सहित लगभग 740 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website