Thursday , March 26 2026 10:23 PM
Home / News / चीन में कोरोना वायरस से अब तक 56 लाेगों की मौत, 2000 लोग वायरस से संक्रमित

चीन में कोरोना वायरस से अब तक 56 लाेगों की मौत, 2000 लोग वायरस से संक्रमित


चीन में कोरोना वायरस ने कहर बरपा दिया है। इसकी चपेट में आने से अब तक 56 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा करीब 2000 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित बताए जा रहे हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक शुक्रवार से 444 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 237 मरीजों की हालत गंभीर है। चीन के अलावा फ्रांस में 2, ऑस्ट्रेलिया में एक, थाईलैंड में 4, जापान में 2, दक्षिण कोरिया में 2, अमेरिका में 2, वियतनाम में 2, सिंगापुर में 3, नेपाल में एक, हांगकांग में पांच, मकाउ में 2 और ताइवान में 3 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अब तक प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

बीमारी से निपटने के लिए चीन में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें हुबेई प्रांत के लगभग एक दर्जन शहरों में परिवहन का पूर्ण निलंबन और चीनी नववर्ष समारोह को रद्द करना भी शामिल है।