
पाकिस्तान में एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है। इस लड़की ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की कराची स्थित मजार के सामने जोरदार नृत्य किया जिसका वीडियो वायरल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सफेद परिधान में जिन्ना की मजार के सामने संगमरमर के फर्श पर नृत्य कर रही है।
लड़की ने चेहरे के बड़े हिस्से को सफेद हिजाब से ढक रखा है। यह नृत्य सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर के निशाने पर आ गया है और लोग लगातार इसके विरोध में ट्वीट किए जा रहे हैं।उनका कहना है कि लोगों को खुद सोचना चाहिए कि क्या यह जगह इस तरह के काम के लिए सही है। कुछ लोगों द्वारा मजार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
उनका कहना है कि सुरक्षाकर्मियों को यह टिक टॉक वीडियो बनाने से रोकना चाहिए था। 1 साल के बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल, कहा- मां और ड्यूटी, दोनों फर्ज निभा रही हूं। एक महिला यूजर ने लिखा, “शायद लड़की का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. लगता है, मजार पर कुछ खाने को मांग रही है।”
A girl in full hijaab dancing at the front of #QaideAzam tomb for her TikTok video! pic.twitter.com/XkDAmqnHCa
— Instant lollywood (@Instantlollywo3) February 23, 2020
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website