Monday , April 27 2026 8:25 AM
Home / News / कोरोना वायरस: श्रीलंका में लगा है कर्फ्यू, उल्लंघन किया तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

कोरोना वायरस: श्रीलंका में लगा है कर्फ्यू, उल्लंघन किया तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई


श्रीलंका में कोरोना वायरस से बचाव के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्रीलंका पुलिस ने देशव्यापी कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बुधवार को चेतावनी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि जो लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करेंगे, उन्हें बगैर किसी वॉरंट के फौरन ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बयान में संभावित सजा का विवरण नहीं बताया गया है।
पिछले 24 घंटों में पुलिस ने 420 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कर्फ्यू का उल्लंघन किया है। साथ ही, 97 वाहन जब्त किए हैं। सरकार ने शुक्रवार 20 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है। गौरतलब है कि देश में अब तक 102 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले श्रीलंका में कोरोना वायरस से संक्रमित पहले व्यक्ति को पूरी तरह ठीक होने के बाद सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चीन
चीन
केस: 81,093 मौत: 3,270
पाकिस्तान
केस: 804मौत: 6
अफगानिस्तान
केस: 24मौत: 0
श्रीलंका
केस: 81मौत: 0
मालदीव
केस: 13 मौत: 0
बांग्लादेश
केस: 24मौत: 2
भूटान
केस: 2मौत: 0
नेपाल
केस: 1मौत: 0
म्यांमार
केस: 0मौत: 0
भारत
केस: 415मौत: 8

राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इटली के पर्यटक समूह को सेवाएं देने वाला 52 वर्षीय टूर गाइड कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। वह श्रीलंका में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति था। उसे 11 मार्च को अंगोडा में आईडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने कहा कि वह व्यक्ति पूरी तरह ठीक हो चुका है। राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे के कार्यालय ने शुक्रवार को सोमवार तक के लिए राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया था, जिसे सोमवार को और बढ़ा दिया गया।