Thursday , April 30 2026 1:06 AM
Home / News / प्रिंंस हैरी-मेगन शाही परिवार की अग्रिम भूमिकाओं से औपचारिक तौर पर हुए अलग

प्रिंंस हैरी-मेगन शाही परिवार की अग्रिम भूमिकाओं से औपचारिक तौर पर हुए अलग


ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने मंगलवार को शाही परिवार की भूमिकाओं से स्वयं को औपचारिक रूप से अलग कर लिया। हैरी और मेगन अब अमेरिका में बस गए है और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं। हैरी और उनकी पत्नी ने इस साल की शुरुआत में शाही परिवार से अलग होने की घोषणा की थी।
बर्मिंघम पैलेस के साथ हुए समझौते के तहत उनके पास 12 महीने का समय है। इस दौरान वे शाही परिवार की अग्रणी भूमिका में लौट सकते हैं। ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स की ये पदवी कायम रहेगी लेकिन वे इनका सक्रिय रूप से इस्तेमाल नहीं करेंगे और एक अप्रैल से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का औपचारिक रूप से प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।