
हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने लुक्स से फैंस को दिलों को खुश रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख फैंस खींचे चले जाएंगे। जी हां, बीते मंगलवार पेरिस को केलीफॉर्नियां की सड़कों पर बार्बी लुक में साइकिलिंग करते स्पॉट किया गया, जिसके तस्वीरें अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पेरिस पिंक साइकिल में राइडिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम पेयर की हुई हैं, जिसे उन्होंने पिंक जैकेट के साथ ड्रेस-अप किया हुआ है।
साथ ही एक्ट्रेस ने साइड पर्स भी कैरी किया हुआ है। चेहरे पर गॉग्लस और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं।
साइकिल की टोकरी में एक्ट्रेस ने पिंक टैडी और पिंक कलर का छोटा डॉगी भी रखा हुआ है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें तेजी से लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करे तो एक्ट्रेस कई फिल्म और टीवी के सुपरहिट शोज में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द शॉर्ट फिल्म सॉरी में नजर आएंगी।
Home / Entertainment / पेरिस हिल्टन की साइकिल राइडिंग की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पिंकिश लुक से जीता फैंस का दिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website