Sunday , August 2 2026 9:47 AM
Home / Off- Beat / मुस्लिम देश के सुपरमॉर्केट में बुर्का पहने महिला ने तोड़ी भगवान गणेश की मूर्तियां, किया हंगामा

मुस्लिम देश के सुपरमॉर्केट में बुर्का पहने महिला ने तोड़ी भगवान गणेश की मूर्तियां, किया हंगामा

बहरीन के सुपरमॉर्केट में बुर्का पहनी महिला द्वारा भगवान गणेश की मूर्तियां तोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। घटना को लेकर हिंदू समुदाय में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। वीडियो बहरीन की राजधानी मनामा के जाफेयर मार्केट की है जहां बुर्के में खरीदारी कर रही दो महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं बुर्का पहने सुपरमार्केट के गलियारे में खड़ी हैं। इस दौरान वे रैक पर हिंदू उत्सव गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणपति की मूर्तियां देख कर भड़क जाती हैं । इनमें से एक महिला मूर्तियों को उठाया और उन्हें एक-एक करके फर्श पर फेंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद मूर्तियाँ टुकड़ों में बिखर गईं। जबकि दूसरी महिला अपने मोबाइल फोन पर इस घटना को रिकॉर्ड करती रही। महिला को अरबी में सुपरमॉर्केट के एक कर्मचारी पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

महिला ने मुस्लिम देश में बेची जा रही गणपति की मूर्तियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मोहम्मद बिन ईसा का देश है, क्या आपको लगता है कि उन्होंने इसे मंजूरी दी है? जिसके बाद दुकान का कर्मचारी कहता है कि हम मानते हैं कि यह मुस्लिम देश है। इस पर दूसरी महिला कहती है कि हम देखते हैं कि इन मूर्तियों की पूजा कौन करेगा। पुलिस को बुलाओ। बहरीन एक मुस्लिम देश है, जहां इस्लाम को मानने वाले बहुसंख्यक हैं।