Saturday , March 7 2026 3:19 PM
Home / Off- Beat / शर्मनाकः जूम पर चल रही थी परिषद की वीडियो कॉन्‍फ्रेस, शारीरिक संबंध बनाने लगा कपल

शर्मनाकः जूम पर चल रही थी परिषद की वीडियो कॉन्‍फ्रेस, शारीरिक संबंध बनाने लगा कपल


ब्राजील में उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब एक कपल जूम ऐप पर वीडियो मीटिंग के दौरान पर सेक्‍स करते हुए लाइव हो गया।घटना रियो डी जनेरिया परिषद की बैठक के दौरान हुई। इस कपल ने अपने लैपटॉप का कैमरा बंद नहीं किया था जिससे यह पूरी घटना लाइव हो गई। बैठक की अध्‍यक्षता सोशलिज्‍म और लिबर्टी पार्टी के एक सदस्‍य लिओनेल ब्रिजोला कर रहे थे । शहर की परिषद की बैठक में कोरोना संकट को देखते हुए छात्रों को खाने के गारंटी पर चर्चा हो रही थी। इस शर्मनाक के घटना के लाइव होने के बाद भी ब्रिजोला ने अपनी बैठक को जारी रखा।

रियो सोशल मीडियो में शेयर किए जा रहे वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि जूम पर बैठक के दौरान उसमें हिस्‍सा लेने वाला एक शख्‍स मीटिंग छोड़कर चला जाता है और सेक्‍स करने लगता है। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि यह बैठक अपने प्‍लान के मुताबिक चल रही थी, इसी बीच उसमें शामिल एक शख्‍स ने चर्चा करनी बंद कर दी और सेक्‍स करने लगा। इस दौरान उसका कैमरा ऑन था। स्‍थानीय अखबारों के मुताबिक यह व्‍यक्ति पार्षद नहीं था। बताया जा रहा है कि यह बैठक करीब 4 घंटे तक चली।

इस दौरान अन्‍य पार्षदों ने पूरी घटना को देखा लेकिन उन्‍होंने इसे अनदेखा कर दिया। ब्रिजोला ने इस घटना पर खेद जताया है। उन्‍होंने कहा कि जैसे ही उनकी इस घटना पर नजर पड़ी उन्‍होंने तत्‍काल वीडियो और ऑडियो को बंद करने का आदेश दिया। यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि इस घटना में शामिल शख्‍स के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई या नहीं। पूरी घटना अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है।