
हाॅलीवुड स्टार काइली जेनर अक्सर अपनी हाॅट लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। 23 की काइली एक माॅडल,बिजनेसमैन, अरबरति होने के साथ-साथ एक बेटी मां भी हैं। हाल ही में काइली को पेरिस में Louvre Museum के बाहर स्पाॅट किया गया।
तस्वीरों में काइली ब्लैक क्राॅप जैकेट, ब्राउन टाॅप और ग्रे डेनिम जींस में स्टाइलिश दिखीं। ओपन हेयर्स, मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। काइली ने इस दौरान स्टाइल के साथ-साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा था। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
हसीना की इन तस्वीरों ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। काइली की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि काइली छोटी से उम्र में भी कई एक्ट्रेसेस से आगे हैं। काइली की एक बेटी भी हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई बिलकुल अंदाजा नहीं लगा सकता है क्योकि काइली है ही इतनी हॉट।
माॅडल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वो आए दिन कोई ना कोई ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं जिसके बाद सभी जगह काइली की ही चर्चा होना शुरू हो जाती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website