
थाइलैंड की संसद में एक सांसद मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीरें देखते हुए कैमरे में कैद हो गए। सवाल पूछे जाने पर उन्होंने इसे स्वीकार तो किया लेकिन काफी अजीबोगरीब बहाना भी बनाया। गुरुवार को थाईलैंड की संसद में बजट पर चर्चा होनी थी। सभी सांसद बजट को लिए दस्तावेजों को देखने में जुटे थे। इसी दौरान सांसद रोन्नाथेप अनुवत फोन पर कुछ और ही करने में व्यस्त थे।
प्रेस गैलरी में बैठे पत्रकारों ने उनकी तस्वीरें लीं और जूम करके देखा तो पता चला कि वह महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें देख रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे से मास्क भी हटा लिया था। वह तीन तस्वीरों को काफी देर तक निहारते दिखे जिनमें एक तस्वीर में महिला टॉपेलस है तो दूसरी तस्वीर में न्यूड होकर बेड पर लेटी थी। सत्ताधारी पालांग प्रछाराथ पार्टी के चोनबुरी प्रांत के सांसद से बाद में जब पत्रकारों ने सवाल किया तो वह शर्मिंदा हो गए।
हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वह मोबाइल में आपत्तिजनक तस्वीरें देख रहे थे। लेकिन उन्होंने दावा किया कि उन्हें किसी ने पैसे और मदद की मांग करते हुए यह तस्वीरें भेजी थीं। सांसद ने कहा कि वह तस्वीरों में बैकग्राउंड को ध्यान से देखकर यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि कहीं लड़की किसी खतरे में तो नहीं है। वह लड़की के आसपास की चीजें देख रहे थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website