
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कैंसर से लड़ रही 5 साल की बच्ची के चेहरे पर खुशी लाने के लिए डॉक्टरों ने धमाकेदार डांस किया। इस वीडियो को वर्सेस्टरशायर एक्यूट हॉस्पिटल्स एनएचएस ट्रस्ट ने फेसबुक पर पोस्ट किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैंसर पीड़ित इसोबेल फ्लेचर की उस समय कोई खुशी का टिकाना नहीं रहा जब डॉक्टर बेयोन कमलराजन और एम्मा मंदर ने कमरे में रंगीन टुटू पहने और बैले परफॉर्म किया। वो कमरे में आकर कूद-कूदकर डांस कर रहे थे। इस डांस को देख डॉक्टर को बैले डांस करते देख बच्ची जोर-जोर से हंसने लगीं।
ट्रस्ट ने क्लिप साझा करते हुए फेसबुक पर पोस्ट पर लिखा कि जब बैले-मैड इजी अपने कैंसर के इलाज के लिए शुक्रवार को हमारे चिल्ड्रन क्लिनिक में आईं, तो टीम के दो लोगों ने उन्हें एक बहुत ही विशेष दिनचर्या के साथ आश्चर्यचकित कर दिया. शानदार सरप्राइज के लिए बेलॉन और एम्मा का धन्यवाद। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website