
31अक्तूबर को हैलोवीन त्योहार पूरी दुनिया में मनाया गया। बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स ने इसे बहुत खास अंदाज से सेलिब्रेट किया। हॉलीवुड स्टार्स में इस त्योहार को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला।
हॉलीवुड पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैले बीबर ने दोस्तों के साथ मिलकर इस त्योहार पर खूब मस्ती की। कपल ने दोस्तों संग लॉज एंजेलिस में हैलोवीन पार्टी की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैले बीबर अलग लुक में नजर आ रहे हैं। जस्टिन काउबॉय की लुक में नजर आ रहे हैं।
वहीं हैले नर्स की लुक में दिखाई दे रही है। दोनों इस लुक में जच रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें जस्टिन ने हैले को 2016 तक डेट किया था। 2018 में कपल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और उसके बाद दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली थी। जस्टिन बीबर ने हैले से शादी करके बहुत सारी लड़कियों के दिल तोड़ दिए थे।
Home / Entertainment / जस्टिन-हैले ने दोस्तों संग सेलिब्रेट किया हैलोवीन, काउबॉय और नर्स लुक में नजर आया कपल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website