
लॉस एंजेलिस: रियलिटी टी.वी. शख्सियत किम करदाशियां का कहना है कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में मतदान करेंगी। इससे पहले उनको लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह डोनाल्ड ट्रम्प के लिए मतदान कर सकती हैं। 35 साल की अभिनेत्री ने एक बयान जारी कर कहा कि वह अपना मत क्लिंटन को देंगी।
किम ने कहा कि वह निसंदेह हिलेरी के साथ हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ हूं। मुझे लगता है कि हिलेरी इस देश का प्रतिनिधत्व अच्छी तरह कर सकती हैं और वह इस काम के लिए सबसे योग्य भी हैं।
खबरों के मुताबिक, किम द्वारा जाने-माने व्यवसायी व रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को मत दिए जाने के बारे में उधेड़बुन में होने का बयान दिए जाने के बात इस बात को लेकर काफी बवाल मचा था कि वह रिपब्लिकन नेता को अपना मत दे सकती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website