
इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं… कभी किसी को खुद से अपनी कटिंग करते देखा है? वैसे भी बहुत से लोग तो कटिंग क्या खुद से शेविंग तक भी नहीं करते। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा बंदा मिल गया है जो इस कारनामे को बड़ी खूबसूरती के साथ अंजाम दे रहा है। वह वीडियो में कैंची और कंघी लिए खुद ही फटाफट अपनी कटिंग करता दिख रहा है। यकीन मानिए जितना हैरान करने वाला यह नजारा है उससे भी मजेदार है इस वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा ‘शक्तिमान’ सीरियल का टाइटल ट्रैक, जिसके कारण यह वीडियो आम से खास बन गया है।
अद्भुत प्रतिभा… : इस मजेदार वीडियो को ट्विटर यूजर @AwanishSharan ने शेयर किया और लिखा, अद्भुत प्रतिभा। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 57 हजार व्यूज और 4.7 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि बंदे की प्रतिभा पर पब्लिक ने अपनी अलग-अलग राय पेश की है।
अद्भुत प्रतिभा.🤩 pic.twitter.com/656Fojm0Lk
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) December 8, 2020
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website