
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नागिन के लिए दो सांपों के बीच खौफनाक जंग हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों सापों के बीच की ये लड़ाई 5 या 10 मिनट की नहीं बल्कि पूरे एक घंटे तक जारी रही। इस बात की जानकारी भी ऑस्ट्रेलियन वाइल्डलाइफ कंजरवेंसी ने दी है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नागिन को लेकर दो काले नाग गुत्थमगुत्था होकर लड़ते हैं। इस दौरान वे अपने विरोधी को अपना सिर ऊंचा करके नीचे गिराने का प्रयास करते हैं। नाग अपना प्रभाव जमाने के लिए एक-दूसरे को धक्का देने का प्रयास करते हैं ताकि वे नागिन के साथ संबंध बना सकें। मुल्गा सांपों के बीच जंग का यह खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स का कहना है कि इस तरह का वीडियो उन्हें पहली बार देखा है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website