Monday , June 30 2025 7:42 PM
Home / Off- Beat / शख्स ने 7 लाख में खरीदा पुराने घर का सामान, लग गया जैकपॉट

शख्स ने 7 लाख में खरीदा पुराने घर का सामान, लग गया जैकपॉट


एंटीक सामान का शौक रखते हैं? अगर नही भी रखते तो Pawn Star नाम का टीवी रियलिटी शो तो देखा होगा। दरअसल, ऐसी दुकानों में लोग एंटीक सामान खरीदने और बेचने आते हैं। कनाडा में इसी तरह की एक शॉप चलाने वाले शख्स के साथ जो हुआ उसकी कहानी सोशल मीडिया पर छा चुकी है। दरअसल, बंदे ने एक म्यूजिशियन के घर का सामना खरीदा था। लेकिन उसे क्या पता था कि कुछ लाख में खरीदा गया सामान उसकी लाइफ सेट कर देगा। बता दें, Alex Archbold ने करीब 5 साल पहले अपनी पत्नी के साथ मिलकर कनाडा के एडमोंटन शहर में Curiosity Inc नाम से इस एंटीक शॉप खोली थी।
लाख में खरीदा था घर का सामान : पिछले साल दिसंबर में Alex ने एक दिवंगत पियानो टीचर के घर का पूरा सामान खरीदा था। दरअसल, घर की 76 वर्षीय मालकिन Bette-Joan Rac का 18 नवंबर 2020 को निधन हो गया था। वह अकेली थी। एलेक्स ने उनके घर में की चीजों को 10 हजार डॉलर, यानी लगभग 7 लाख रुपये में खरीदा। लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह घर उन्हें करोड़पति बना देगा!
हुआ 2 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा! : एलेक्स को उस घर में बहुत से प्योर सिल्वर डॉलर, खूब सारा कैश, चांदी की एक ईंट, सोने और चांदी के आभूषण, डिजाइनर कपड़े और ना जाने क्या कुछ मिला। उन्होंने कहा- हम इस खजाने से 400,000 डॉलर (लगभग 2 करोड़ 91 लाख रुपये) का मुनाफा कमाएंगे। और हां, यह उनकी जिंदगी की अबतक की सबसे बेस्ट इनवेस्टमेंट रही।
यूट्यूब पर शेयर किया वीडियो… : इतना ही नहीं, एलेक्स ने इस डील और घर में मिलने वाले ‘खजाने’ की पूरी कहानी को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। इसमें आप देख सकते हैं कि उन्हें घर से क्या-क्या चीजे मिली हैं। वो यूट्यूब पर अपने काम से जुड़े दिलचस्प वीडियो डालते रहते हैं।