Saturday , December 27 2025 10:40 AM
Home / Off- Beat / बच्चे के खिलौने में छिपी मिली डरावनी मकड़ी, दहशत में आई महिला ने बताई आपबीती

बच्चे के खिलौने में छिपी मिली डरावनी मकड़ी, दहशत में आई महिला ने बताई आपबीती


तस्मानिया में एक बच्चे के खिलौने में मिली विशालकाय मकड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मकड़ी उस खिलौने में अपने अंडे के ऊपर आराम से बैठी हुई थी। गनीमत यह थी कि बच्चे से पहले एक महिला की नजर उस मकड़ी पर पड़ गई। उसने इस डरावनी मकड़ी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद से इसकी खूब चर्चा हो रही है।
बच्चे के खिलौने में छिपी मिली : महिला का नाम ब्रुक थोरपे बताया जा रहा है। जिसने इस मकड़ी की तस्वीर को फेसबुक पर बने ऑस्ट्रेलियन स्पाइडर आईडेंटिफिकिशेन पेज पर शेयर किया। महिला ने लिखा कि इस छोटी मम्मा को उसके बच्चे के साथ देखा। लोकेशन: कलगुरली, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया। थोरपे ने बताया कि यह मकड़ी उसके भतीजे के खिलौने में छिपी हुई थी।
गुस्सैल शिकारी है यह मकड़ी : ऑस्ट्रेलियन स्पाइडर आईडेंटिफिकिशेन ने इस मकड़ी की पहचान एक गुस्सैल शिकारी के रूप में की है। इस प्रजाति की मादा मकड़ी एक थैले का निर्माण करती है, जिसमें वह 200 अंडो तक को रख सकती है। यह लगभग 3 हफ्ते तक अपनी अंडों से भरी थैली की रखवाली करती है। ऑस्ट्रेलियन स्पाइडर आईडेंटिफिकिशेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप इस मकड़ी के हमले से बचना चाहते हैं तो इसे परेशान न करें।
ऑस्ट्रेलिया में मकड़ियों का अलग ही संसार : ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप अपने अनोखे जैव विविधता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां कुछ ऐसे भी जीव पाए जाते हैं जो दिखने में तो छोटे लेकिन बहुत ही आक्रामक और घातक होते हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियाई मकड़ियां भी प्रमुख हैं। कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने आठ सिरों वाली अनोखे मकड़ी की खोज की थी। ‘बैकयार्ड जूलॉजी’ के विशेषज्ञों ने इस इस मकड़ी को जोटस ब्रशेड जंपिंग स्पाइडर की एक नई प्रजाति बताया था।
म्यूजियम विक्टोरिया के खुलने पर होगा नामांकरण : अभी तक मकड़ी के इस प्रजाति का नामांकरण नहीं हो पाया है। मकड़ियों के जानकार जोसेऱ शुबर्ट ने बताया था कि जैसे ही म्यूजियम विक्टोरिया की लैब दोबारा खुलेगी, वैसे ही इस मकड़ी का औपचारिक रूप से नामांकरण और इसके बारे में डिटेल्स शेयर की जाएंगी।