Sunday , September 8 2024 2:46 PM
Home / News / ओबामा ने भूमिबल अतुल्यतेज के निधन पर शोक जताया

ओबामा ने भूमिबल अतुल्यतेज के निधन पर शोक जताया

4
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने थाईलैंड के राजा भूमिबल अतुल्यतेज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ओबामा ने कहा कि वह सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजा और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने देश के विकास और थाईलैंड के लोगों का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए बहुत कार्य किया। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदना उनके परिवार और थाईलैंड के लोगों के साथ हैं।

वर्ष 1946 में सिंहासन पर बैठने के बाद सात दशक तक शासन करने वाले राजा भुमिबोल का कल 88 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उन्हें छह करोड़ 80 लाख की आबादी वाले देश में राजनीतिक उतार चढ़ाव और तेजी से बदलते घटनाक्रम के दौरान स्थिरता का स्तंभ माना जाता है।