
पिता तो पिता ही होता है और बच्चे हमेशा बच्चे ही रहते हैं। बच्चे पिता को तंग करते हैं। उसके साथ खेलते हैं। कई बार पिता को इसी शरारत पर गुस्सा आ जाता है। ऐसा ही हुआ। एक शेर था। उसके शावक उसे परेशान कर रहे थे। बच्चे मस्ती कर रहे थे। लेकिन लॉयन किंग साहब मस्ती के माहौल में नहीं थे। थोड़ी सी देर में ही शेर हो गया परेशान। फिर क्या था। उसने ऐसी दहाड़ मारी कि बच्चे भाग गए।
छेड़छाड़ करते हुए शावक : इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 99 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इसमें देखा जा सकता है कि शेर के दो शावक उसे परेशान कर रहे हैं। वो आराम से बैठा है। और बच्चे उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।
फिर मारता है दहाड़ : वीडियो के लास्ट में शेर खड़ा होता है। वो थोड़ा दूर जाकर दहाड़ता है। उसकी ये दहाड़ सुनकर नन्हे शावक भाग खड़े होते हैं।
Lion cub pestering his dad pic.twitter.com/6ltpyifj4j
— Nature & Animals🌴 (@AnimalsWorId) April 13, 2021
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website