
जानवरों के साथ एक बार किसी को प्यार मोहब्बत हो जाए तो बस वो जानवरों का ही हो कर रह जाता है। कई लोगों ने पालतू जानवरों को अपना बच्चा ही मान लिया होता है। आप अपने आसपास भी ऐसे लोगों को देख सकते हैं जिन्होंने जानवरों से शिद्दत से मोहब्बत की होती है। हालांकि कुत्ते बिल्ली इस मोहब्बत को पाने में सबसे पहले नंबर पर हैं। इन दिनों एक वीडियो बड़ा ही वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स बडे़ ही इत्मीनान से अपने खरगोशों के साथ बाहर टहल रहा है। लेकिन इसी बीच उसके खरगोश कुछ ऐसा कारनामा कर देते हैं जिसे दुनिया को देखकर बड़ी हैरानी हो रही है।
जैसे ही एक शख्स सड़क पर जा रहे इस बंदे से पहले उसके पसंदीदा गाने के बारे में पूछता है। बंदा गाना नहीं सुनाता, लेकिन वो कहता है कि उसके हाथ में जो खरगोश हैं वो ट्रिक कर सकते हैं। पहले वो उसे सीधा खड़ा करता है, तो खरगोश बिलकुल सीधा खड़ा हो जाता है। यहां तक कि खरगोश अपने दोनों आगे के हाथ जोड़कर नमस्ते करता हुआ भी दिखाई देता है।
बता दें कि खरगोश के इस करतब को खबर लिखे जाने तक 80 लाख लोगों ने देखा है। यहां तक कि एक यूजर ने तो शख्स के कंधे पर बैठे एक पक्षी के बारे में लिखा कि लगता है कि यह पक्षी उसके कंधे पर बैठा कुछ बोल रहा था। वहीं एक यूजर ने इस खरगोश के साइज को देखकर हैरत जताई। आपका क्या कहना है इस वीडियो को देखकर?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website