Wednesday , July 29 2026 10:18 PM
Home / Entertainment / Bollywood / साल में 4 फिल्में करने पर अक्षय कुमार का फूटा गुस्सा, बोले- मैं किसी का काम चुरा नहीं रहा

साल में 4 फिल्में करने पर अक्षय कुमार का फूटा गुस्सा, बोले- मैं किसी का काम चुरा नहीं रहा


‘खिलाड़ी भइया’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए साल 2022 फिल्मों के मामले में कुछ अच्छा नहीं रहा। उनकी जितनी भी मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, सभी बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। नतीजा ये हुआ कि उनके गिरते ग्राफ को देखते हुए एक मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। अब एक इवेंट में उन्होंने बताया कि वह साल में चार-पांच फिल्में क्यों करते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी मोटी फीस पर भी एक बड़ा ऐलान किया। क्या कहा आइए बताते हैं।
दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इंडस्ट्री में ऐसे एक्टर हैं, जो साल में चार से पांच फिल्में करते ही हैं। साथ ही उन सबके लिए वह मोटी फीस भी लेते हैं। अब हिंदुस्तान टाइम्स के एक इवेंट में अक्षय कुमार ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा काम करने को लेकर होने वाली आलोचना को समझ नहीं पाते हैं। उनका कहना है कि दूसरों को ज्यादा काम करने से क्या तकलीफ है, ये बात उनके पल्ले ही नहीं पड़ती है।