
एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्रैवलिंग के दौरान उनके पास से गांजा (ड्रग्स) बरामद हुआ है। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया। सुपरमॉडल और उनकी दोस्त लिआह निकोल मैक्कार्थी पर ड्रग्स रखने का आरोप लगा। लिआह भी उस वक्त उनके साथ ट्रैवल कर रही थीं। बाद में एक्ट्रेस ने भारी कीमत चुकाई, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। आइये आपको डिटेल्स में सबकुछ बताते हैं।
ओवेन रॉबर्ट्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिसर्स को सुपरमॉडल Gigi Hadid के पास गांजा बरामद हुआ। केमैन मार्ल रोड न्यूज के अनुसार, द नेबरहुड टॉक पर एक पोस्ट के अनुसार, ‘पिछले हफ्ते गिगी हदीद के पास से उनके लगेज में गांजा बरामद हुआ था। उनके पास ड्रग्स रखने का आरोप लगा।’
एक्ट्रेस और उनकी दोस्त को किया गया अरेस्ट – गीगी और लिआह के बैग के जांच के दौरान अधिकारियों को भांग के सेवन से जुड़ी कुछ अन्य सामान भी मिला। इससे ये चिंता बढ़ गई कि वे दोनों कैमेन आइलैंड में भांग ले जाने की कोशिश कर रही थीं। इसलिए उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।
दोनों कोर्ट में हुए पेश – 12 जुलाई 2023 को गिगी हदीद और मैक्कार्थी समरी कोर्ट में पेश हुए और आरोपों के लिए दोषी ठहराया। उनमें से प्रत्येक पर $1,000.00 का जुर्माना लगाया गया। बताया गया है कि दोनों इस दौरान पाम हाइट्स में ठहरे थे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज भी शेयर की थीं।
लियोनार्डो को डेट कर रही हैं गिगी! – पर्सनल लाइफ की बात करें तो गिगी हदीद कथित तौर पर हॉलीवुड के दिग्गज लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर डेट पर देखा गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की है। गिगी पहले सिंगर जैन मलिक के साथ रिलेशनशिप में थीं।
Home / Entertainment / हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद को किया गया अरेस्ट, एयरपोर्ट पर बैग से बरामद हुआ गांजा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website