Wednesday , May 27 2026 4:05 AM
Home / Entertainment / पॉप सिंगर Britney Spears की तीसरी शादी टूटी? पति Sam Asghari ने दी तलाक की अर्जी, 14 महीने पहले की थी मैरिज

पॉप सिंगर Britney Spears की तीसरी शादी टूटी? पति Sam Asghari ने दी तलाक की अर्जी, 14 महीने पहले की थी मैरिज


पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी तीसरी शादी भी टूट गई है। उनके पति सैम असगरी ने तलाक की अर्जी दायर कर दी है। 14 महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से तलाक या सेपरेशन को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है, लेकिन बीते कुछ हफ्तों से ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, धोखाधड़ी के आरोपों के बीच पॉप सुपरस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स और उनके पति सैम असगरी कथित तौर पर अलग हो गए हैं। सैम असगरी ने ‘समझौते के अयोग्य मतभेदों’ का हवाला देते हुए तलाक के लिए आवेदन किया है। वे कथित तौर पर अटॉर्नी फीस की मांग कर रहे हैं।