Sunday , June 21 2026 8:50 AM
Home / News / India / एक लड़की ने पीएम मोदी, सलमान खान को ट्विटर पर पछाड़ा

एक लड़की ने पीएम मोदी, सलमान खान को ट्विटर पर पछाड़ा

13
नई दिल्ली। एक लड़की के ट्वीट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता सलमान खान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नम्रता दास नाम की इस लड़की के एक ट्वीट को 96 हजार बार री-ट्वीट किया गया।

दिलचस्प बात यह है कि नम्रता ने यह ट्वीट भी किसी ट्वीट से कॉपी कर पेस्ट किया था। इसमें उसने बताया कि मैंने अपने एक्स से 10 वर्ष बाद बात की। उसने पूछा-मिस या मिसेज। मैंने कहा-डॉक्टर। हालांकि नम्रता ने इस ट्वीट को मौलिक बताया, लेकिन बाद में कॉपी करना स्वीकार किया।

इससे पहले शाहरुख खान का गायक जायन मलिक के साथ सेल्फी को करीब 1 लाख 51 हजार बार री-ट्वीट किया गया था। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी का अच्छे दिन वाले ट्वीट को 90 हजार पर री-ट्वीट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *