Tuesday , June 24 2025 3:43 PM
Home / News / India / 2020 में भारत-पाकिस्तान में होगा सम्पूर्ण युद्ध

2020 में भारत-पाकिस्तान में होगा सम्पूर्ण युद्ध

4
नई दिल्लीा: देश के जाने-माने ज्योतिषी के.एन. राव ने कहा है कि 2020 में भारत-पाकिस्तान के बीच सम्पूर्ण युद्ध हो सकता है जिसमें चीन भी शामिल होगा। राव ने कहा कि भारत की कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही है जोकि तीसरे घर का स्वामी है।

–– ADVERTISEMENT ––

चंद्रमा कुंडली में शनि, शुक्र, बुध व सूर्य के साथ तीसरे घर में है। वहां से यह ग्रह 9वें घर को देख रहे हैं। पाकिस्तान को सातवें घर शुक्र की महादशा चल रही है जिससे वह भारत के साथ तो उलझता रहेगा परन्तु साथ ही बलूचिस्तान में भी विद्रोह की स्थिति से इसे निपटना होगा। बलूचिस्तान के लोगों को भारत के अलावा अमरीका से भी सहानुभूति मिलेगी। 2017 में भारत-पाक सीमाओं पर दोनों देशों के मध्य तनाव की स्थिति बनी रहेगी। 2018 से 2020 तक के कुंडली चार्टों को देखने से पता चलता है कि ग्रहों की स्थिति दोनों देशों को आपस में उलझाती रहेगी।

अक्तूबर 1962 में उच्च राशि का मंगल तथा शनि सातवें घर में थे। उस समय भी भारत-चीन के मध्य युद्ध हुआ था। अब पुन: 2020 में हालात ऐसे ही बन रहे हैं। राहू वृष राशि में आएगा क्योंकि भारत में आंतरिक अशांति को बढ़ावा देगा। देश में साम्प्रदायिकता का जहर घोला जाएगा। नवांश चार्ट में मंगल पुन: 12वें घर में होगा जहां से वह छठे घर तथा सातवें घर को देखेगा जिससे गुप्त षड्यंत्र होने का पता चलता है। यह षड्यंत्र भारत के खिलाफ दो देशों द्वारा रचा जाएगा। दशमांश चार्ट में मंगल लग्र में 7वें घर के स्वामी बृहस्पति के साथ है जो कि गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *