
लंदन: हॉलीवुड एक्ट्रैस पेरिस हिल्टन की हाल ही में एक कीमती चीज खो गई है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि मियामी के एक क्लब में डांस कर रही थीं तभी उनकी 20 लाख डॉलर की सगाई की अंगूठी खो गई। फिर जब मियानी को इस बारे में पता चला वह फूट-फूट कर रोने लगी।
खबरों के मुताबिक पेरिस हाथ हिलाकर नाच रही थीं और अगले ही मिनट उनकी बड़ी-सी अंगूठी गिर गई। वह बेहद घबरा गईं क्योंकि क्लब पूरी तरह भरा था और वहां बेहद अंधेरा था।
हालांकि, बाद में उनके मंगेतर ने वह अंगूठी ढूंढ निकाली। सूत्रों की मानें तो उनके मंगेतर ने नाइट क्लब के वीआईपी सेक्शन में अंगूठी की तलाश की।
आखिरकार एक आइस बकेट में उन्हें अंगूठी मिल गई। अंगूठी ढूंढे जाने के दौरान हिल्टन की आंखों से आंसू बह रहे थे, और वह नर्वस थीं।
अंगूठी ढूंढे जाने के बाद पेरिस भगवान का शुक्र है कि किसी और को यह अंगूठी मिलने से पहले मेरे मंगेतर को यह मिल गई। मैं भाग्यशाली हूं। भगवान की शुक्रगुजार हूं, मेरे कर्म अच्छे हैं।
Home / Entertainment / डांस करते वक्त इस एक्ट्रैस ने खोई 20 लाख डॉलर की सगाई की अंगूठी, रो-रो कर हुआ बुरा हाल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website