Sunday , August 16 2026 12:06 PM
Home / News / सुपरमार्कीट में ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते महिला ने किया ब्लेड हमला, 2 घायल

सुपरमार्कीट में ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते महिला ने किया ब्लेड हमला, 2 घायल


मार्सिलेः दक्षिणी फ्रांस के शहर टाउलॉन के एक सुपरमार्कीट में ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्ला रही एक महिला (24) ने ब्लेड से हमला कर 2 लोगों को घायल कर दिया। अभियोजक बर्नार्ड मार्चल ने बताया कि एक व्यक्ति के सीने पर घाव हुआ है, लेकिन यह जानलेवा नहीं है। चेकआउट काउंटर पर कार्यरत एक महिला भी घायल हुई है, उसका भी घाव गंभीर नहीं है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि हमला मानसिक समस्या से ग्रसित व्यक्ति ने किया है। लेकिन इस बात की संभावना से भी इन्‍कार नहीं किया जा सकता कि वह कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हो। हमले के बाद सुपरमार्केट में ही मौजूद लोगों ने हमलावर महिला को पकड़ लिया जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसका कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है।

पुलिस ने उसके घर की तलाशी भी ली, ताकि पता चल सके कि उसका किसी इस्लामिक स्टेट ग्रुप से संबंध तो नहीं है। मार्चल ने कहा, ‘अभी यह नहीं पता कि यह आतंकी हमला है या नहीं, लेकिन यह बहुत भयावह है।’ मालूम हो कि 2015 की शुरुआत से ही हो रहे जिहादी हमलों की वजह से फ्रांस हाईअलर्ट पर है।