
बाउचि: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी मागुमेरी शहर पर इस्लामी आतंकवादी संगठन बोकोहराम के संदिग्ध आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया है।
स्थनीय निवासियों ने रायटर को फोन पर बताया कि मागुमेरी शहर पर कब्जा शनिवार को किया गया। कब्जे की घटना के बाद स्थानीय लोग पास के जंगल में जा छुपे हैं। सेना के एक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बोरनो राज्य स्थित उस शहर पर हमला तो हुआ था। हालांकि सूत्र ने शहर पर कब्जे की पुष्टि करने से फिलहाल इंकार कर दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website