Wednesday , July 29 2026 10:20 PM
Home / Entertainment / बाॅयफ्रेंड का हाथ थाम डिनर करने पहुंची कैंडल जैनर

बाॅयफ्रेंड का हाथ थाम डिनर करने पहुंची कैंडल जैनर


माॅडल किम कर्दाशियन की बहन और एक्ट्रेस केंडल जेनर अपने लुक्स के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। केंडल जेनर किसी भी मौके पर अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। हर बार उनका परफेक्ट अंदाज देखने को मिलता है।
शनिवार रात एक्ट्रेस को बाॅयफ्रेंड Devin Booker के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान केंडल जेनर बाॅयफ्रेंड के हाथों में हाथ डाले नजर आईं। लुक की बात करें तो वह ऑफ शोल्डर मस्टर्ड लैंदर आउटफिट में स्टनिंग दिखीं।
मिनिमल मेकअप,बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। इसके साथ उन्होंने पर्स कैरी किया था। वहीं उनका बाॅयफ्रेंड ब्लैक टी-शर्ट, चेक शर्ट और मस्टर्ड ट्राउजर में कूल दिखे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कपल ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
केंडल की बाॅयफ्रेंड संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर, केंडल जेनर को आखिरी बार ‘जस्टिन बीबरः सीजन्स’ में देखा गया था। केंडल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।