Saturday , May 30 2026 6:07 PM
Home / News (page 1036)

News

पाकिस्‍तान में चीनी राजनयिक के ट्वीट से विवाद, लद्दाख गतिरोध को आर्टिकल 370 के खात्मे से जोड़ा

लद्दाख में जारी सैन्‍य तनाव के बीच पाकिस्‍तान में चीनी दूतावास के प्रवक्‍ता के ट्वीट से राजनयिक हल्‍कों में विवाद खड़ा हो गया है। चीनी दूतावास के प्रवक्‍ता वांग शिआनफेंग ने लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध को भारत के पिछले साल जम्‍मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 को खत्‍म करने के फैसले से जोड़ दिया। वांग ने …

Read More »

लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में 20.4 प्रतिशत गिरा ब्रिटेन का GDP

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में रिकॉर्ड 20.4 प्रतिशत की गिरावट आई। यह ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में अब तक की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। हालांकि सरकार का कहना है कि अर्थव्यवस्था जल्दी ही खड़ी हो जाएगी। ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के द्वारा जारी आंकड़ों में सकल …

Read More »

ट्रम्प ने आरोपी की गर्दन पर बाजू से शिंकजा कसने की तकनीक पर रोक लगाने की पैरवी की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कुछ खास परिस्थितियों के अलावा वह पुलिस में ‘चॉकहोल्ड’ (किसी शख्स को काबू में करने के लिए उसकी गर्दन पर बाजू से शिकंजा कसने की तकनीक) के इस्तेमाल पर रोक लगाना चाहते हैं। ट्रम्प ने ‘फॉक्स न्यूज’ चैनल पर शुक्रवार को प्रसारित साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे चॉकहोल्ड पसंद नहीं है। इस …

Read More »

covid-19 पीड़ित महिलाएं शिशुओं को पिला सकती हैं दूध, कोरोना का खतरा नहीं- WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि स्तनपान के जरिए कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है और इसलिए covid-19 पीड़ित महिलाएं भी शिशु को अपना दूध पिला सकती हैं। WHO के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने कोविड-19 पर नियमित प्रेसवार्ता के दौरान शुक्रवार को कहा कि covid-19 से संक्रमित या संक्रमण का संदेह होने पर भी शिशु को अपना दूध …

Read More »

कोरोना का डर, विश्व प्रसिद्ध थाई मंदिर में विदेशियों के प्रवेश पर लगी रोक

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर थाईलैंड में पर्यटकों के आकर्षण के मुख्य स्थल बौद्ध मंदिर ‘वात फो’ में विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बैंकॉक में ग्रैंड पैलेस से सटे वात फो मंदिर के मुख्य द्वार पर वीरवार सुबह संकेतक देखे गए, जिनमें लिखा था कि केवल थाईलैंड के लोगों को प्रवेश की अनुमति …

Read More »

चीन का माइंडगेम, बॉर्डर पर मॉर्डर्न टैंकों के साथ कर रहा युद्धाभ्यास

चीन का माइंडगेम, बॉर्डर पर मॉर्डर्न टैंकों के साथ कर रहा युद्धाभ्यासलद्दाख सीमा पर जारी तनाव को लेकर शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बातचीत के बावजूद चीनी मीडिया रोजाना चीन की सेना के युद्धाभ्यास के वीडियो और तस्वीरों को जारी कर तनाव भड़काने में जुटी है। चीन आधिकारिक तौर पर तो शांति की बात करता है तो अपनी सरकारी …

Read More »

इटली: कोरोना लॉकडाउन में लापरवाही का आरोप, पीएम से 3 घंटे तक पूछताछ

कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही के आरोपों के बाद इटली के प्रधानमंत्री ज्यूसेप कोंटे से लोक अभियोजकों ने पूछताछ की। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से मरे हुए लोगों के परिजनों ने सरकार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से लोक अभियोजकों ने लंबी पूछताछ की। रिपोर्ट्स …

Read More »

पाकिस्तान का आर्थिक सर्वे: 2019-20 में एक लाख गधे बढ़े, 80 हजार चीन भेजने की तैयारी

पाकिस्तान में कोरोना वायरस प्रकोप के कारण पहले से खस्ताहाल अर्थव्यवस्था भले ही गर्त में चली गई है लेकिन नए आर्थिक सर्वे के अनुसार, देश में गधों की तादात में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। पाकिस्तान सरकार के आर्थिक सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने आर्थिक सर्वे 2019-20 में कहा कि देश में गधों की संख्या में 1 लाख की बढ़ोत्तरी हुई …

Read More »

स्पेन ने लगातार चौथे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं

स्पेन के स्वास्थ्य, उपभोक्ता मामले और समाज कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को रिपोर्ट दी है कि देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से कोई मौत नहीं हुई है। मंत्रालय के अनुसार, स्पेन में कोविड-19 से कुल 27136 लोगों की मौत हुई है,जिसमें पिछले सात दिनों में 32 लोग मौत हुई हैं। मंत्रालय के पीसीआर परीक्षणों से 156 …

Read More »

कोरोनाः कंगाल पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ी, IMF ने कहा- रोक दो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि वो अपने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी रोक दे और आने वाले बजट में वित्तीय समेकन पर ध्यान दे। पाकिस्तान का कुल कर्ज वहां की अर्थव्यवस्था का 90 फीसदी तक पहुंच चुका है। अब पाक सरकार के लिए IMF की इन दो मांगों को पूरा करना …

Read More »