Thursday , September 24 2026 10:38 PM
Home / News (page 14)

News

बंगाल में लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ बनेगा सख्त कानून, UCC के साथ शुभेंदु अधिकारी का एक और बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार जल्द ही एक सख्त कानून लाएगी। मुख्यमंत्री ने भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि …

Read More »

PM Modi की अपील के बाद गुजरात में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की धूम, सरकारी नीतियों और टैक्स छूट से बिक्री में 55 फीसदी का भारी उछाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रीन फ्यूचर और सस्टेनेबल एनर्जी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील का असर भारतीय बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी व कर छूटों के चलते मई 2026 में देश भर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में उछाल दर्ज किया गया …

Read More »

कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, संजय दत्त को हरियाणा की कमान; यूपी-ओडिशा में भी नए प्रभारी नियुक्त

कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन राज्यों के लिए नए एआईसीसी (AICC) प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला किया है। नए प्रभारियों को संबंधित राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी राजनीतिक रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी …

Read More »

वेनेजुएला में 126 साल बाद सबसे बड़ा भूकंप, 164 से ज्यादा की मौत, अमेरिका ने रेस्क्यू टीम भेजा

वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंप से हुई भारी तबाही के बीच वैश्विक नेताओं ने बृहस्पतिवार को एकजुटता का संदेश देते हुए प्रभावित देश को हरसंभव मदद की पेशकश की। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका विनाशकारी भूकंप के बाद वेनेजुएला के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। तुरंत खोज एवं बचाव …

Read More »

AAP अंडर प्रेशर, दिशाहीन कांग्रेस और अस्तित्वहीन SAD, पंजाब में बंगाल जैसा रिजल्ट देगी BJP?

पंजाब में ‘मिशन 2027’ का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग होगा। सत्ताधारी AAP के लिए, यह उस इकलौते राज्य को बचाने की ‘करो या मरो’ वाली लड़ाई है जहां उसकी सरकार है। कांग्रेस के लिए, यह 2022 में खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाने की लड़ाई है। शिरोमणि अकाली दल के लिए, यह शायद अपने अस्तित्व को बचाने …

Read More »

राबड़ी देवी के नए बंगले से हटा भगवा, चटक हरे रंग में रंगा गया गेट; अब डेडलाइन पर नजर

भगवा कलर के बंगेल को हरा रंग में बदला जा चुका है। इसके अलावे राबड़ी देवी के डिमांड के मुताबिक सम्राट सरकार बंगले को मोडिफाई करा रही है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर सियासी हलचल तेज है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें वर्तमान 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला …

Read More »

पश्चिम बंगाल में सोमवार को पेश होगा UCC बिल, उत्तराखंड, गुजरात और असम की राह पर अब शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल सरकार सोमवार को विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर एक बिल पेश कर सकती है। स्पीकर रथिंद्र बोस की अध्यक्षता वाली विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने UCC बिल का ड्राफ्ट सभी विधायकों को ईमेल करने और फिर सोमवार को चर्चा के लिए इसे पेश करने का फैसला किया। अगर यह बिल पास हो जाता है, तो …

Read More »

सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर फोर्टिस अस्पताल में छापेमारी, जांच में मिली खामियां

मरीजों के इलाज में कथित लापरवाही और विभिन्न अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें कड़े अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है। सीएम ने जन …

Read More »

हवालात पहुंचते ही उतरा सिया गोयल और चेतन चौधरी के प्यार का भूत, एक-दूसरे पर मढ़ रहे कत्ल का आरोप

मशहूर रियल एस्टेट ग्रुप ‘सक्सेस ग्रुप’ के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया है। लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर केतन को मौत के घाट उतारने वाली कलयुगी मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी अब पुलिस कस्टडी में आमने-सामने हैं। पुलिस …

Read More »

DRDO के 4th जेनरेशन ‘वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम’ का सफल परीक्षण, ‘हिट-टू-किल’ में माहिर

भारत की सैन्य क्षमता में इजाफे को लेकर लगातार कोशिशें जारी हैं। इसी कड़ी में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ( डीआरडीओ ) ने चौथी पीढ़ी के ‘ वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम ‘ (VSHORADS) का सफल परीक्षण किया है। राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में इस डिफेंस सिस्टम का तीन सफल फ्लाइट टेस्ट किया गया, जो कि …

Read More »