Thursday , August 13 2026 5:31 PM
Home / News (page 26)

News

इजराइली हमले से फिर दहला गाजा, हमास के सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद सहित 7 फिलीस्तीनियों की मौत

गाजा में इजराइल के एक हवाई हमले में शुक्रवार को हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख को निशाना बनाया गया। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि इज अल-दीन अल-हद्दाद मारा गया है या घायल हुआ है। हमास ने इस हमले को लेकर तुरंत कोई पुष्टि या टिप्पणी नहीं की। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल …

Read More »

मेजर जनरल बक्शी की गंभीर चेतावनीः कहा- “यह युद्ध रुकने वाले नहीं…नई महाभारत की ओर दुनिया, भारत हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार”

दुनिया तेजी से अस्थिर और खतरनाक भू-राजनीतिक दौर में प्रवेश कर रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध, सैन्य टकराव और खुफिया गतिविधियों के बीच भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल जी.डी. बक्शी ( G. D. Bakshi) ने गंभीर चेतावनी दी है कि दुनिया में भू-राजनीतिक संकट तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में …

Read More »

नेपाल में सुप्रीम कोर्ट ने दिया बालेन शाह को झटका, 100 रुपये से ज्यादा कीमत के भारतीय सामानों पर रोकी कस्टम ड्यूटी

नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने नेपाल-भारत सीमा पर कस्टम ड्यूटी वसूलने के बालेन शाह सरकार के विवादित फैसले पर रोक लगा दी है। बालेन शाह की सरकार के आदेश के तहत नेपाली अधिकारी भारतीय सीमा के रास्ते आने वाले महज 100 रुपये से ज्यादा कीमत के रोजमर्रा के इस्तेमाल पर भारी सीमा शुल्क वसूल रहे हैं। जस्टिस हरि प्रसाद फुयाल …

Read More »

जिनपिंग की धमकी का असर? ताइवान की आजादी के खिलाफ ट्रंप ने दिया बयान, बोले- हम युद्ध नहीं चाहते

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर ताइवान पर बदले नजर आ रहे हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान को चीन से औपचारिक रूप से आजादी घोषित करने को लेकर चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि हम नहीं चाहते कि कोई खुद को आजाद घोषित करे क्योंकि अमेरिका उसका समर्थन कर …

Read More »

‘ईरान के साथ सीजफायर पाकिस्तान पर एहसान’, डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से वापसी पर किया बड़ा खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अप्रैल में हुए युद्धविराम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पाकिस्तान पर एहसान के तौर पर ईरान के साथ युद्धविराम के लिए सहमति दी थी। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर आगे बमबारी करने से साफ इनकार कर दिया। अमेरिका और इजरायल का …

Read More »

दुश्मन का दुश्मन दोस्त? ईरान के हमलों ने बदला मिडिल ईस्ट का ‘नक्शा’, सऊदी को छोड़ इजरायल के पाले में पहुंचा UAE

ईरान युद्ध ने मिडिल ईस्ट की राजनीति को हमेशा के लिए बदल दिया है। खाड़ी में नये समीकरण दिखने लगे हैं। तेहरान ने अमेरिका से चल रहे युद्ध के दौरान इजरायल से भी ज्यादा मिसाइल और ड्रोन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर गिराए, उसके तेल संसाधनों पर हमले किए। जिसके बाद यूएई ने भी मिराज-2000 विमानों से ईरान के तेल …

Read More »

कंप्रोमाइज्ड पीएम ने ट्रेड डील नहीं, अडानी की रिहाई का सौदा किया; प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी की ट्रेड डील को लेकर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि कंप्रोमाइज्ड पीएम ने ट्रेड डील नहीं, अडानी की रिहाई का सौदा किया। राहुल गांधी का यह आरोप तब आया है जब न्यूयॉर्क टाइम्स की …

Read More »

बलूचिस्तान में खून के आंसू रो रहा पाकिस्तान, अलग-अलग हमलों में 14 सैनिकों की मौत

बलूचिस्तान में बलूच हथियारबंद संगठनों ने अलग-अलग हमले किए, जिनमें 14 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए। इन हमलों के निशाने पर सुरक्षा बल थे। यह जानकारी गुरुवार को स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने चामलांग इलाके में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के आठ जवान मारे गए, जिनमें सेना के …

Read More »

डोनाल्ड ट्रंप का बीजिंग दौरा शी जिनपिंग के लिए कैसे बन गया बड़ी जीत, 3 पॉइंट में समझें चीनी नैरेटिव की सफलता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर हैं। ट्रंप जब बीजिंग पहुंचे तो उनका स्वागत जिस शानदार तरीके से किया गया, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने टैरिफ युद्ध और आरोपों के उस कड़वे दौर में की होगी। चीनी राष्ट्रपति की ओर से किया गया यह भव्य स्वागत बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया था। इसने शी जिनपिंग को एक …

Read More »

‘भारत को समझदारी आएगी’, RSS नेता ने बयान पर खुश हुआ पाकिस्तान, बताया सकारात्मक कदम

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया है। RSS नेता दत्तात्रेय होसबले ने इस्लामाबाद के साथ बातचीत का समर्थन किया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक सकारात्मक घटनाक्रम बताया और उम्मीद जताई कि शांति की मांग …

Read More »