Thursday , September 10 2026 1:27 AM
Home / Uncategorized (page 218)

Uncategorized

कराची में अब जापानी नागरिकों को निशाना बना कर आत्मघाती हमला, PAK सुरक्षा गार्ड की मौत

पाकिस्तान के कराची शहर में शुक्रवार को एक वाहन को निशाना बनाकर किये गए आत्मघाती हमले में, उसपर सवार पांच जापानी नागरिक बाल-बाल बच गए जबकि उनका एक निजी सुरक्षा गार्ड मारा गया। ये जापानी नागरिक पाकिस्तान सुजुकी मोटर्स के लिए काम करते हैं। उप महानिरीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) अजफर महेसर ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार दो आतंकवादियों ने लांधी में …

Read More »

’70 साल पहले की UNSC आज की वास्तविकताओं को नहीं दिखाती’, स्थायी सदस्यता की भारत की मांग के बीच बोला अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को लेकर भारत एक बात कह रहा है कि इसमें बदलाव की जरूरत है. साल 1945 के मुकाबले आज दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी है और अब भू राजनीति अलग है. भारत का कहना है कि 70 साल पहले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज की वास्तविकताओं को नहीं दर्शाता है. अमेरिका की एक …

Read More »

तेहरान ने मार गिराए इजराइल के कई ड्रोन, लेकिन अमेरिका ने खारिज किया दावा

इजराइल द्वारा हुए हमले के बाद ईरान का बड़ा बयान सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहूदी राज्य पर तेहरान के हमले के कुछ दिनों बाद, मध्य पूर्व में व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच इज़राइल ने शुक्रवार को ईरान पर मिसाइलों से हमला किया। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इजरायली मिसाइलों ने ईरान में ड्रोन से …

Read More »

केन्या में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सेना प्रमुख समेत 9 लोगों की मौत; देश में तीन दिन का राजकीय शोक

केन्या के सैन्य प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला की देश के पश्चिम में एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मृत्यु हो गई है। राष्ट्रपति ने यह घोषणा की है। जनरल ओगोला ग्यारह अन्य सैन्य कर्मियों के साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे। दुर्घटना में केवल दो लोग जीवित बचे है। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राष्ट्रपति विलियम रूटो …

Read More »

अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए भारतीय नागरिक की मौत, वापस भेजने की थी तैयारी

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले एक भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाना था। संघीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी प्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) विभाग ने बताया कि न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को 57 वर्षीय जसपाल सिंह की मौत के बारे में जानकारी दे …

Read More »

US रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने कहा- भारत और अमेरिका के बीच लड़ाकू इंजन समझौता क्रांतिकारी कदम

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को सांसदों से कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए मिलकर लड़ाकू विमानों के इंजन बनाने के वास्ते भारत और अमेरिका के बीच हुआ समझौता क्रांतिकारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले वर्ष जून में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गए थे और उसी दौरान इस ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की गई थी। …

Read More »

US की व्यापार प्रतिनिधि ने कहा- भारत द्वारा कई अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ हटाने से किसानों को हो रहा फायदा

अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा कि भारत द्वारा कई अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ हटाने से किसानों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इस फैसले से चना, दाल, बादाम, अखरोट और सेब की पहुंच में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस फैसले देशभर के किसानों को फायदा हो रहा है।राष्ट्रपति के 2024 व्यापार …

Read More »

मालदीव में बढ़ रहा चीन का दखल क्षेत्रीय स्थिरता और स्वायत्तता के लिए बड़ा खतरा

हिंद महासागर के मध्य में, मालदीव को संदेह का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने उथुरु थिला फाल्हू द्वीप पर एक चीनी कंपनी को दी गई एक प्रमुख कृषि परियोजना के बारे में चिंता जताई है। MDP के अध्यक्ष फ़ैयाज़ इस्माइल को संदेह है कि इस परियोजना के कुछ गलत उद्देश्य हैं। उनका आरोप है …

Read More »

आस्ट्रेलिया: सिडनी चर्च में बिशप पर चाकूबाजी मामले में 16 साल का लड़का गिरफ्तार, पुलिस ने बतायाआंतकी हमला

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का कहना है कि सिडनी में एक गिरजाघर में प्रार्थना के दौरान एक बिशप व पादरी पर चाकू से किये गये हमले के कारण वहां मौजूद और ऑनलाइन प्रार्थना देख रहे लोग सकते में आ गए। पुलिस इसे आतंकवादी कृत्य मान रही है। पुलिस ने ‘क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च’ में हुई चाकू से हमले की घटना के …

Read More »

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदार : अमेरिका

बाइडेन प्रशासन ने जोर देकर कहा है कि भारत, अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और उन्हें उम्मीद है कि यह संबंध भविष्य में भी इसी तरह बरकरार रहेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर भारत में लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय सरकार पर कुछ लेख और आलोचनात्मक राय के परिदृश्य में अमेरिका-भारत संबंधों पर सोमवार को संवाददाताओं …

Read More »