Sunday , November 1 2026 10:39 PM
Home / Entertainment / रचनात्मक मतभेदों के चलते डेनी बॉयल ने छोड़ी बांड 25

रचनात्मक मतभेदों के चलते डेनी बॉयल ने छोड़ी बांड 25


जेम्स बांड की आगामी फिल्म ‘बांड 25’ के निर्माताओं के साथ रचनात्मक मतभेद उभरने के कारण निर्देशक डेनी बॉयल अब इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। जेम्स बांड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह खबर साझा की गई है।
इसमें कहा गया है कि बांड ने परियोजना को छोडऩे का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ माइकल जी विल्सन, बारबरा ब्रोकली और डेनियल क्रेग ने आज घोषणा की कि रचनात्मक मतभेदों के कारण डेनी बॉयल ने बांड 25 से अलग होने का फैसला किया है।’’

बता दें निर्माताओं ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि बॉयल की जगह फिल्म की कमान कौन संभालेगा।