
सोशल मीडिया पर युगांडा की एक महिला का वीडियो खूब धमाल मचा रहा है । इस वीडियो में महिला खुशी से डांस करती नजर आ रही है। उसकी खुशी की वजह जानकर शायद आफ हैरान हो जाएंगे। वीडियो 15 जून को रिकॉर्ड किया गया। दरअसल, एक पर्यटक लौरा ग्रियर बिवंडी नेशनल पार्क गई जहां उन्होंने महिला को नंगे पांव चलते देखा।
ग्रियर ने इस महिला की मदद करने की सोची । इसके बाद उन्होंने महिला को एक जोड़ी जूता गिफ्ट किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रियर के ड्राइवर ने महिला को जूता दिलाने में मदद की। महिला को जब जूते मिले तो वह इतनी खुश हुई कि वह इन्हें पहन कर खुशी से झूमने लगी। इस दौरान रोड पर आने जाने वाले लोग भी महिला की खुशी की शामिल हुए।
न्यूज फ्लेयर से बातचीत में ग्रियर ने कहा कि इससे पहले महिला ने कभी जूते नहीं पहने थे। ऐसे में उन्होंने फैसला किया कि वह अपने पुराने जूते महिला को देंगी। ग्रियर ने कहा कि उस पल ने उनकी आंखों में आंसू ला दिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website