Monday , August 17 2026 11:48 PM
Home / News / जापान के पूर्व प्रधानमंत्री नाकासोने का 101 साल की उम्र में निधन

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री नाकासोने का 101 साल की उम्र में निधन


जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुहीरो नाकासोने का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
घोर रूढ़िवादी नाकासोने ने अमेरिका के साथ मजबूत सैन्य गठबंधन करने की दिशा में काम किया था। नवंबर 1982 से नवंबर 1987 के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में हारे देश को फिर से एक करने की कोशिशों के लिए जाना जाता है।
नाकासोने ने विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के साथ व्यापार टकराव बढ़ने के समय, उसके साथ सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया।