Saturday , April 25 2026 2:37 PM
Home / News / पूर्व PM नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की सजा, 1 केस में बरी

पूर्व PM नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की सजा, 1 केस में बरी


पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के लिए एक बार फिर से बुरी खबर आई हैं। अदालत ने अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में नवाज शरीफ को अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही करोड़ो का जुर्मना लगाया है।

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के एक मामले में 7 साल की जेल की सजा सुनाई है। यह सजा उन्हें अल अजीजिया मामले में सुनाई गई है। साथ ही फ्लैगशिप इंवेस्टमेंट मामले में उन्हें बरी कर दिया गया है। इस्लामाबाद की कोर्ट को सोमवार शरीफ के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के दो मामलों में फैसला सुनाना था।

इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अर्षद मलिक ने 68 वर्षीय शरीफ के खिलाफ फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट और अल अजीजिया मामलों में पिछले हफ्ते सुनवाई पूरी कर लेने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। जवाबदेही अदालत ने अगस्त 2017 में शरीफ पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप तय किया था।