Wednesday , November 4 2026 3:03 AM
Home / Entertainment / ‘मुझे नहीं पता, वे आसानी से प्रभावित नहीं होते, बुरी तरह निराशाजनक’

‘मुझे नहीं पता, वे आसानी से प्रभावित नहीं होते, बुरी तरह निराशाजनक’

अभिनेता कॉलिन फैरेल का कहना है कि उनके बच्चे अब इससे प्रभावित नहीं होते कि वे एक फिल्म स्टार हैं। कॉलिन डिज्नी में डंबो के नए लाइव-एक्शन संस्करण में होल्ट फैरियर के किरदार में हैं। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार, उन्होंने कहा कि उनके बच्चे – हेनरी (9) और जेम्स (15) इतनी आसानी से प्रभावित नहीं होते।

यह पूछने पर कि क्या उनके बच्चों को उनका डंबो में अभिनय करना अच्छा लगता है, फैरेल ने बैंग शोबिज से कहा, मुझे नहीं पता, वे इतनी आसानी से प्रभावित नहीं होते। बुरी तरह निराशाजनक। वे मुखौटे के पीछे छिपे व्यक्ति को देखते हैं. नहीं, नहीं, नहीं. वे मुझसे ऊब गए हैं। लॉबस्टर के अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक टिम बर्टन की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि उनके साथ काम करना बहुत मजेदार रहा।