
हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कैटी ने बीते दिनों ही बेबी गर्ल को जन्म दिया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। अब हाल ही में एक्ट्रेस को बेटी को जन्म देने के बाद पहली बार घर से बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस किसी थैरेपी के लिए वहां पहुंची दिखाई दीं और मीडिया के कैमरे में कैद हो गई।
सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को कैप से ढका हुआ है और मीडिया के सामने अपने चेहरे को छुपाकर चल रही हैं।
इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई है और साथ ही मैचिंग स्लीपर भी पेयर की हुई है।
क्रॉस स्टाइल पर्स और हाथो में कॉफी कप को कैरी कर एक्ट्रेस तेजी से अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रही हैं। कैटी की इन तस्वीरों को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कैटी बॉयफ्रेंड ऑरलैंडो के बच्चे की बिन ब्याही मां बनी है। एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थी। अब एक्ट्रेस बेबी गर्ल को जन्म देने के बाद काफी खुश है और उनके साथ अपना टाइम स्पैंड करती हैं।
Home / Entertainment / डिलीवरी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुईं कैटी पेरी, मीडिया के देख यूं छुपाया अपना चेहरा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website