
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर गुरुवार को न्यूयॉर्क में बास्केटबॉल खेलते हुए स्पॉट हुए। हाल ही में अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
23 साल की गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार सोफी और उनके 29 साल के मंगेतर और जोनस ब्रदर्स पिक-अप गेम के दौरान कुछ शॉट सिंक करने में कामयाब रहे।
आउटफिट के साथ वह ब्लैक कैप में वह बेहद कूल अंदाज में दिखीं। वहीं, जो जोनस ब्लैक आउटफिट के साथ हैंडसम दिख रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में ये कपल काफी खुश नजर आ रहा है। जो और सोफी की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता है। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।
अब फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
निक जोनस के बड़े भाई की जो जोनस की गर्लफ्रेंड और ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ की एक्ट्रेस सोफी टर्नर नजर आ रही हैं। अगर रिश्ता देखा जाए तो सोफी प्रियंका की जेठानी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते दिनों रिलीज अपने म्यूजिक वीडियो ‘सकर’ Sucker के लिए भी चर्चा में हैं।
यह वीडियो जोनास ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस वीडियो में सोफी टर्नर भी नजर आईं थीं।
Sucker गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। सोशल मीडिया पर अब तक इस गाने को डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website