Tuesday , August 4 2026 7:39 AM
Home / Lifestyle / खुद की क्रिएटिविटी दिखाकर एेसे करें घर की डैकोरेशन

खुद की क्रिएटिविटी दिखाकर एेसे करें घर की डैकोरेशन


घर सजाने के लिए लोग मार्किट से महंगे-महंगे शोपिस लेकर आते हैं। इनको खरीदने में बहुत से पैसे खर्च हो जाते हैं। इन शोपिस से घर तो डैकोरेट हो जाता है। मगर पूरे महीने का बजट बिगड़ जाता है। पैसों की तंगी से आपसी लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। एेसे में घर को सजाने और उसमें सुख शांति बनाएं रखने के लिए क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं कैसे कम पैसों में घर पर ही सुंदर-सुंदर शोपिस बना सकते हैं।
चैण्डेलयर डैकोरेशन
घर पर आसनी से चैण्डेलयर बना सकते हैं। चैण्डेलयर बनाने के लिए हार्ड पेपर, कैंची और इम्ब्रॉयडरी हुप व थ्रैड की चाहिए होगा। अब अपनी पसंद से किसी भी शेप में जैसे बर्ड, फ्लॉवर, हेलीकॉप्टर या बैलून की शेप में काट लें। फिर इन लड़िकयों को इम्ब्रॉयडरी हुप के चारों तरफ लटका किसी रस्सी या रिबन के साथ चैण्डेलयर को हैगिंग करें।
डक से साजएं घर
डक बनाने के लिए आप कलरफुल यानी अलग-अलग कलर के पेपर का इस्तेमाल करें। अब पेपर को डक के शेप में काट लें। फिर उनके रिबन से बांध कर लटका दें।
सीपियों से घर को करें डैकोरेट
घर सजाने के लिए आप सीपियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीपियों से झुमर भी बना सकते हैं। इन डोर बैल को बनाने में ज्यादा पैसे भी नहीं लगेंगे और आपके घर भी डैकोरेट हो जाएगा।