
गर्मी के मौसम में तपती धूप से राहत पाने के लिए कुछ ठंड़ा पीने का मन करता हैं। इसके लिए आप घर पर बड़ी आसानी से स्ट्राबेरी मिल्क स्मूदी बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
सामग्री
स्ट्राबेरी- 1 कप
चीनी- 3 टेबलस्पून
दहीं- 3/4 कप
इलाइची पाउडर- 1/8 टीस्पून
गुलाब जल- 1/4 टीस्पून
स्ट्राबेरी स्लाइस- गार्निश के लिए
विधि
1. मिक्सी के जार में सारी सामग्री के डाल कर इसे ग्राइड कर लें।
2. इस स्मूदी को कांच के गिलास में डाल लें।
3. अब इसे स्ट्राबेरी स्लाइस के साथ गार्निश करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website