Monday , April 13 2026 12:56 AM
Home / News / India / चीनी सेना के कमांडर से मिले सुहाग, सेनाओं के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर चर्चा

चीनी सेना के कमांडर से मिले सुहाग, सेनाओं के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर चर्चा

7
बीजिंग: सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने चीनी सेना के पूर्वी क्षेत्र के कमांडर जनरल लियू युजेन से बुधवार को मुलाकात की और सीमा पर शांति एवं स्थिरता कायम रखने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर भी चर्चा की।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि जनरल सुहाग चीन की चार दिनों की यात्रा पर हैं। उन्होंने नानजिंग में जनरल लीयू से मुलाकात की। बयान के मुताबिक उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति एवं स्थिरता कायम रखने, आतंकवाद का मुद्दा और दोनों देशों की सेनाओं के बीच आदान प्रदान बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *