
अमेरिका में वर्जीनिया राज्य के पोर्ट्समाउथ शहर में स्थित एक 30 साल पुराने चर्च को स्वामीनारायण मंदिर में बदला जाएगा। वर्जीनिया में 10 हजार से ज्यादा गुजराती अहमदाबाद के स्वामीनारायण गढ़ी संस्थान ने चर्च को खरीदा है। संस्थान ने मंहत भगवत प्रियदास स्वामी ने बताया कि चर्च को करीब 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 11.19 करोड़ रुपए में खरीदा गया। उन्होंने बताया कि वर्जीनिया में करीब 10 हजार से अधिक गुजराती रहते हैं।
ये मूलरूप से उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और कच्छ के निवासी हैं। यह अमेरिका का छठा और विश्व का नौंवां चर्च होगा, जिसे स्वामीनारायण मंदिर में बदला जाएगा। अमेरिका में कैलिफोर्निया, लुइसविले, पेंसिलवेनिया, लॉस एंजलिस और ओहियो के चर्चों को मंदिरों में बदला गया है। ब्रिटेन में लंदन और मैनचेस्टर में दो चर्चों को मंदिर में बदला गया है। कनाडा के टोरंटो में भी स्वामीनारायण संस्थान ने 125 साल पुरानी संपत्ति खरीदी है। इसे भी मंदिर में बदला जाएगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website