Saturday , April 25 2026 6:43 PM
Home / News / बाप-बेटी की जिस फोटो ने झकझोर दी पूरी दुनिया, ट्रंप ने उसी पर कही ये घटिया बात

बाप-बेटी की जिस फोटो ने झकझोर दी पूरी दुनिया, ट्रंप ने उसी पर कही ये घटिया बात


अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर मिली साल्‍वाडोर के एक पिता और उसकी दो साल की बेटी की लाशों की तस्‍वीर ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। ये दोनो बाप -बेटी मेक्सिको की रियो ग्रेनेड नदी से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशशि कर रहे थे, लेकिन दोनों फिसलकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। इस फोटो के वायरल होने के बाद अप्रवासियों को लेकर सख्ती पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी खूब आलोचना हो रही है।
इस घटना से भले ही दुनियाभर के लोगों में गुस्सा हो लेकिन इसे लेकर अब ट्रंप की तरफ से भी विवादित व घटिया बयान आया है । उन्होंने कहा है कि उन्हें इस तरह की फोटो ‘पसंद’ नहीं हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि जब कभी भी इस तरह की तस्वीर वे देखते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हादसे में मारा गया पिता एक अद्भुत आदमी हो। ट्रंप ने इस तरह के हादसे के लिए सीमा नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
गौरतलब है कि 25 वर्षीय ऑस्‍कर मार्टिनेज रमायरेज अपनी 21 साAdd Newल की पत्‍नी और बेटी के साथ अल साल्‍वाडोर से भागकर रविवार को मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। रमायरेज ने अपनी बेटी को पीठ पर लादा हुआ था और नदी पार कर रहा था। बच्ची को पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए रमायरेज को अपनी टी-शर्ट में छुपाया हुआ था।
रमायरेज को नदी के बहाव के बारे में जरा भी जानकारी नहीं थी और तेज धाराओं में दोनों बह गए। हालांकि उनकी पत्नी खुद को बचा पाने में कामयाब रहीं। दोनों के शव सोमवार को मेक्‍सिको के टमौलीपास राज्‍य के माटामोरस से बरामद हुए।