
अधिकतर शहरों में फिश मार्किट लगती हैं, जहां कई तरह की मछलियां मिलती हैं। आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी फिश मार्किट के बारे में बताने जा रहे है जोकि जापान में लगती है। इस मार्किट में हर तरह की मछली मिलती है। यही नहीं, यहां कई मछलियों की नीलामी तक की जाती है। कहा जाता है कि इस बाजार में 212 किलो की ब्लूफिन टूना मछली 4 करोड़ रुपए में बिकी थी।
जापान के टोक्यो में मशहूर सुकीजी फिश मार्केट में हर साल कई बड़ी मछलियों की नीलामी की जाती है। यहां के मालिक कियुशी किमुरा ने लगातार छठे साल भी इस मछली के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई। उन्होंने यह बोली सवा चार करोड़ रुपए की लगाई थी जिसमें उन्होंने 212 किलो की मछली खरीदी। इस नीलामी में पिछले साल सबसे महंगी मछली 82 लाख रुपए की बिकी थी।
शिफ्ट होने वाला है यह मार्किट
2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के चलते इस बाजार को नवंबर में दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना था। यहां सड़कें चौड़ी करने के लिए जमीन की जरुरत थी लेकिन पर्यावरण के जुड़ी दिक्कतों के चलते इसे रोक दिया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website