वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइस एडमिरल रॉबर्ट हार्वर्ड को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद की पेशकश की है। इसकी जानकारी बुधवार को सूत्रों ने दी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 60 साल के पूर्व नौसेना सील हार्वर्ड ने जेम्स मैटिस के नेतृत्व में अमेरिकी सेंट्रल कमांड के उपकमांडर के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने इससे पहले उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में संयुक्त विशेष अभियान के उपकमांडिंग जनरल के रूप में भी सेवाएं अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
तो वहीं हार्वर्ड 9/11 के हमले बाद लगभग 6 साल तक इराक और अफगानिस्तान में सेना का नेतृत्व कर चुके हैं। इसके साथ ही वह अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश के नेतृत्व में आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के नीति और रणनीति निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।
हालांकि, उन्होंने अभी तक ट्रंप के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। गौरतलब है कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन ने विवादों में आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
ट्रंप प्रशासन के सुरक्षा सलाहकार फ्लिन पर उप राष्ट्रपति और व्हाइट हाउस के आला अधिकारियों को बिना बताए रूस के राजदूत से बात करने के आरोप लगा है। जिसके बाद बढ़ते विवादों को देखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद फ्लिन का कहना था कि इस संबंध में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से माफी भी मांगी ली है। और उनकी मांफी स्वीकार कर ली गई है।