
शादी को लेकर दुनियाभर में बहुत सी परंपराएं निभाई जाती है, जिनमें से कुछ बड़ी ही रोचक होती है तो कुछ हैरत में डाल देने वाली। ऐसे ही अलग-अलग देशों और धर्मों में सुहागरात को लेकर रीति-रिवाज कुछ डिफरैंट होते हैं। जी हां, आइए जानते है दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सुहागरात की परंपराएं। परन्तु इनमें कुछ परंपराएं काफी हद तक कम होती जा रही है लेकिन आज भी कुछ इलाकों में इन परंपराओं को निभाया जा रहा है।
1. हंगामा मचाने की परंपरा-फ्रांस
फ्रांस के चारीवारी समुदाय में लड़के के दोस्त उसी शादी के पहले दिन उसके घर जाकर जमकर हंगामा करते है। शादीशुदा कपल्स के मिलन में रूकावट डालते है। घरों में रखें बर्तन बर्तन बजाकर जोर-जोर से गाना-बजाना करता है। ऐसा माना जाता था कि इस परंपरा को करने से दूल्हा-दुल्हन के बीच प्यार बढ़ता है।
2. खिलाया जाता है पान
भारत के कई इलाके ऐसे है, जहां सुहागरात के दिन दूल्हे को पान खिलाने की रस्म की जाती है। ऐसा माना जाता है कि पान से संबंध बनाने की पावर बढ़ जाती है। शायदी इसी वजह से शादीशुदा कपल्स को पान चबाने के लिए दिया जाता है।
3. दूध पिलाने की रस्म
यह परंपरा कई जगहों पर निभाई जाती है। इस परंपरा को निभाने के लिए लड़की अपने पति को दूध भरा गिलास देती है। इस दूध में सूखे मेवे, इलाइची, केसर आदि शामिल किया जाता है, जिससे शारीरिक शक्ति बढ़ती है।
4. कमरे को फूलों से सजाना
यह परंपरा भी काफी प्रचलित है। आज भी इस परंपरा को निभाया जाता है। लड़का-लड़की के कमरे को फूलों से सजाया जाता है। फूलों की महक दूल्हा-दुल्हन के मन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम की भावना पैदा करती है।
5. काल रात्रि
पश्चिम बंगाल में सुहागरात के दिन कपल एक-दूसरे के साथ न सोकर अलग-अलग कमरों में सोते हैं। लोगों का मानना है कि इससे कपल्स का प्यार बढ़ता है और जिंदगीभर साथ रहते है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website