Monday , February 16 2026 2:29 AM
Home / Uncategorized / खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने आज ढाका जाएंगे एस जयशंकर, बांग्लादेश से तनाव के बीच दौरा

खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने आज ढाका जाएंगे एस जयशंकर, बांग्लादेश से तनाव के बीच दौरा


बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के जनाजे में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होंगे। जयशंकर आज भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बांग्लादेश पहुंचेंगे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे। एस जयशंकर का ये दौरा इसलिए खास है, क्योंकि अभी बांग्लादेश और भारत के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव जैसी स्थिति है। पड़ोसी देश में लगातार हिंदू अल्पसंख्यकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश के बड़े नेता भारत के खिलाफ लगातार बयान भी दे रहे हैं। ऐसे में विदेश मंत्री का ढाका जाना बेहद अहम है।
बता दें कि खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा था कि उन्हें बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर देश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके अहम योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पीएम मोदी ने 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात को भी याद किया था। उन्होंने कहा था हमें उम्मीद है कि उनका विजन और विरासत हमारी पार्टनरशिप को आगे भी गाइड करती रहेगी।